झाबुआ लाइव डेस्क ।। झाबुआ मे अब से तीस मिनट पहले करीब 10 मिनट तक जमकर आधी तुफान चला ओर साथ मे तेज बारिश हुई । अचानक हुई इस मानसूनी बारिश से झाबुआ शहर मे करीब दर्जन भर से अधिक पेड धराशाई हो गये जबकि शहर मे कई जगह बिजली के तार ओर केबल भी धराशायी हो गई जिससे शहर मे समाचार लिखे जाने तक बिजली गुल हो गयी है वही केबल लाइन पर भी विपरीत प्रभाव पडा है । शहर के अलग अलग इलाकों मे गिरे पेडो को काटकर ले जाने का काम भी राजगढ़ नाका एव आफिसर कालोनी शुरु हो गया था । वही बंसत कालोनी में जाकिर कुरैशी के यहा के तीसरी मंजिल के पतरे भी हवा में उड गये । राजगढ़ नाका के गरबा स्थल पर धराशायी पेड । राजगढ़ नाका पर गिरे बिजली तार । आफिसर कालोनी मे सडक पर अवरोधक बना गिरा पेड । Post navigation दाहोद मे उत्साह से मनाया गया विश्व योग दिवस चिटफंड कंपनी के चेक बाउंस होना शुरु