आलीराजपुर। कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही शराब पकड़ी है। कारवाई बीती रात शहर के आउटर पर की गई। ट्रक जोबट की ओर से आ रहा था। 10 पहिए के ट्रक में भरकर शराब ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक को रोककर चेक किया तो उसमें 1100 से ज्यादा शराब की पेटी भरी थी। यानी 11 हजार 500 लीटर अवैध शराब भरी हुई थी। पुलिस को देख ड्राइवर क्लीनर भाग निकले। जब्त शराब की कीमत मय ट्राले के एक करोड 5 हजार रुपए आकी गई है। एसपी राजेश व्यास ने बताया कि ट्रक किसका है और शराब कहां जा रही थी इसकी जांच की जा रही है। मामले में आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। Post navigation आज निकाल जाएगी हिंदू समाज द्वारा ऐतिहासिक फाग उत्सव यात्रा, राधा कृष्ण की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र हिंदुत्व की एकता का परिचय देते हुए निकाली फाग उत्सव यात्रा