सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी ग्राम खरडूबड़ी की बालिकाओं ने हाईस्कूल व हायर सेकंडरी के परीक्षा परिणाम में अच्छे नंबर हासिल कर स्कूल व परिजनों को गौरवान्वित किया। झाबुआ शारदा विद्या मंदिर की कक्षा 12वीं की प्रतिभावान छात्रा अमतुल्ला बंगडवाला ने 71 फीसदी, शिवानी चौहान 83.4 फीसदी, उत्कृष्ट शाला की छात्रा अमिता मंहत 69.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह हाईस्कूल 10वीं में शासकीय हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 58 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा, जबकि पिछले साल 72 प्रतिशत था। इस परीक्षा परिणाम में 14 छात्र प्रथम, 22 छात्र द्वितीय रहे वहीं विनिता मखोडिया 77.8 फीसदी एवं कल्पना पंचाल ने 60 फीसदी अंक अर्जित किए। ) Post navigation कविता ने 10वी में 88.2% व पूजा ने 12वी में 81% अंक प्राप्त कर किया गांव का नाम रोशन पिछले 10 दिनों से रोड के बीचोबीच खड़ा ट्राला दुर्घटना को दे रहा न्योता