लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़ मिशन स्कूल थांदला की छात्रा कविता पिता कनकसिंह राठौर निवासी नोगांवा (थांदलारोड़) ने कक्षा 10वी व हायर सेकेंडरी स्कूल नोगांवा की छात्रा पूजा पिता रमेश भरपोड़ा निवासी सजेली एस. ने एम. पी. बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने गांव व परिवार का नाम रोशन किया। कविता ने 10वी में 88.2% व पूजा ने 12वी में 81% अंक प्राप्त किये। कविता व पूजा ने इसका पूरा श्रेय अपने-अपने शिक्षको व माता-पिता को दिया उनके अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने पर उनके माता-पिता व गांव के सभी लोगो ने बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ) Post navigation “सीएम” आये और चले गए, किसी को पता नही, इधर…जनसभा पहुंचे गिनती के लोग… 10वीं-12वीं परीक्षा में खरडूबड़ी ग्राम की बालिकाएं रही अव्वल