पेटलावद ”झाबुआ आजतक” डेस्कः धुलेंडी की शाम दर्दनाक हादसे में होमगार्ड के जवान की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मोटर सायकल के आमने-सामने टकराने की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होमगार्ड के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब आठ बजे रायपुरिया और पेटलावद के बीच हुई। जहां दो मोटर सायकल में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में होमगार्ड जवान नानुराम मैडा की मौत हो गई। मोटर सायकल पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रायपुरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी यह साफ नहीं हो सका की हादसे की वजह क्या थी। Post navigation मन्नत मांगने की ऐसी परंपरा, दहकते हुए अंगारों पर चले हजारों लोग, देखिए ख़ास तस्वीरें होली के दिन खून की होली, ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला