पेटलावद से हरीश राठौर की रिपोर्टः झाबुआ जिले में धुलेंडी की शाम एक ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला हो गया। घायल ढाबा संचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि खाने की बात पर हुए विवाद के बाद यह हमला किया गया। मामला बामनिया और खवासा के बीच का है। यहां ढाबा संचालक भूरा नानूराम कीर पर जानलेवा हमले की यह घटना हुई है। ढाबे पर कुछ युवक खाना खाने के लिए आए थे। यहां खाने की बात पर हुए विवाद के बाद इन युवकों ने भूरा नानूराम पर यह जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद यह युवक वहां से भाग खड़े हुए। भूरा नानूराम को इलाज के लिए पेटलावद हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक भूरा को गंभीर चोट आई है। यह मामला पुलिस तक भी पहुंच गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश करने की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ की पहचान भी हो गई है। Post navigation होली के दिन बेरंग हो गई जिंदगी, सड़क हादसे में होमगार्ड के जवान की मौत रंगों के पर्व के दिन खून की होली, तीन लोग घायल