सलमान शैख@ झाबुआ Live पश्चिमी मप्र के आदिवासी अंचल झाबुआ जिले के पेटलावद के ग्राम रूपारेल में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला गुरुवार को सामने आया था, जिसमें कुछ लोगो द्वारा एक महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर उसके साथ पहले तो मारपीट की ओर फिर उसे फिल्मी स्टाईल में अपहरण करकर अपने साथ ले गए थे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए घटना के दो घंटे के भीतर तीन आरोपी मुकेश पिता रायचंद कटारा (35) निवासी अजब बोराली, गोपाल पिता राजू कटारा (20) निवासी अजब बोराली और शंभू पिता धारजी गणावा (45) निवासी बावड़ी बड़ी को गिरफ्तार कर लिया था। रात में पुलिस ने ग्राम अजब बोराली में दबिश देकर अन्य तीन आरोपी राजू पिता रायचंद कटारा (40), नरसिंह पिता रायचंद कटारा (28) और निलेश पिता सकरिया खराड़ी (25) को भी गिरफ्तार किया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। शुक्रवार सुबह अन्य दो आरोपी कोदा पिता माना (35) निवासी ग्राम सुवापाठ और दिनेश पिता रणछोड़ मुनिया (28) निवासी छोटा सलुनिया को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी सोनू डावर, रायपुरिया थाना प्रभारी राजकुमार कंसारिया सहित पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। बता दे कि इस पूरे मामले में झाबुआ एसपी खुद गंभीरता से ले रहे थे। एसपी अरविंद तिवारी ने स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं के साथ इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इसमें जीरो टॉलरेंस की नीति है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के पति मेहरबान की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 323, 294, 506, 364, 354 में प्रकरण दर्ज किया है। Post navigation महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने वाले आरोपियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार; एसपी पहुंचे रायपुरिया थाने … नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष ने जनपद पंचायत में किया ध्वजारोहण, जिपं सदस्य गंगाखेड़ी भी रहे मौजूद ..