सलमान शैख @ झाबुआ Live आज समूचे अंचल में आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इसी कड़ी में जनपद पंचायत में चुने गए नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। राष्ट्रगान गायन किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज का दिन गौरव व वैभव का दिन है। देश के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है। वहीं ऐसा पहली बार देखा गया कि हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा दिखा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ अमित व्यास, जिला पंचायत सदस्य कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी, मिसाबंदी उच्छबलाल टेलर, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद पुरोहित आदि कार्यकर्ता व कर्मचारीगण मौजूद रहे। Post navigation हैवानियत की सारी हदें पार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धरदबोचा… इस आईएएस अफ़सर ने बदल दी पेटलावद क्षेत्र की तस्वीर; आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर हुए सम्मानित…