वीरेंद्र बसेर, घुघरी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एल. चोपड़ा एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ. विमला सिंगाड़ के निर्देशन में ग्राम घुघरी स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर पर कुष्ठ रोग रोकथाम (POD – प्रिवेंशन ऑफ डिफार्मिटी) के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुष्ठ रोग से मुक्त हो चुके व्यक्तियों, वर्तमान में उपचार ले रहे रोगियों और रोग की आशंका वाले संदिग्ध मरीजों को आमंत्रित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य मरीजों को जल-तेल विधि द्वारा उपचार की तकनीक समझाना और हाथ-पैरों को किसी भी प्रकार की विकृति से बचाने के उपाय बताना रहा। मेघनगर और झाबुआ से विशेष रूप से पधारे डॉ. सोनवानी एवं जॉन मंडोरिया ने इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं और आशा सुपरवाइजरों को कुष्ठ रोग के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान करने का गहन प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर लक्षणों की पहचान और उचित देखरेख से शारीरिक विकलांगता को रोका जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दीपक बसेर और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) रुचिता जायसवाल भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। Post navigation शिक्षक जगदीश चंद्र आचार्य की सेवानिवृत्ति पर नजर आई लोक संस्कृति की झलक बेमौसम तेज बारिश और हवा से खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हुई