झाबुआ लाइव के लिए मुकेश परमार की रिपोर्ट । झाबुआ कोतवाली पर पदस्थ हेड कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह अपनी कत॔व्यनिष्ठता को लेकर लगातार सुर्खियों मे रहते है कल रात भी मेघनगर रेल्वे स्टेशन पर उन्होंने अपनी कत॔व्यनिष्ठता ओर ईमानदारी की मिसाल पेश की । दरअसल मुनेंद्र सिंह छुट्टी पर ग्वालियर जाने के लिए मेघनगर रेल्वे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तभी उनकी नजर एक सुने पडे बैग पर पडी .. बैग के आस-पास जब काफी देर तक उन्हे कोई नहीं दिखा तो उन्होंने वह बैग उठाया ओर सीधा ” GRP” पुलिस स्टेशन पहुंच गये ओर बैग जीआरपी पुलिस थाने मे सोंप दिया । बैग मे एपल कंपनी का एक लैपटाप ; 4860 रुपये नगद एंव अन्य सामग्री मोजूद थी । जीआरपी पुलिस को यह बैग सोंपकर मुनेंद्र सिंह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गये । Post navigation “रामसेतु ” रामायणकालीन है विदेशी साइंस चैनल ने लगाई मुहर ; देखिए वीडियो उपमंडी में व्यापारी उपज खरीदने में थे मशगुल, बदमाश ने चुरा लिया रुपयों से भरा बैग