जितेन्द्र वाणी, नानपुर

 हिंदू युवा जनजाति संगठन जिला उज्जैन, शाजापुर की जिला के साथ व प्रदेश पदाधिकारी की बैठक उज्जैन के धानमंडी चौराहा अतिरिक्त बैंक कालोनी में संपन्न हुई । जैसा कि आप सभी जानते हो होगे कि हिंदू युवा जनजाति संगठन साल भर पहले बना हुवा सगंठन है कि जनजाति समाज के  हित मे हमेशा तत्पर रहने है वाला संगठन है जो कि 365  दिन काम करता है चाहे छात्र हो या फिर किसान क्यूँ ना हो हिन्दू युवा जनजाति सगंठन हमेशा मदद् के लिये खड़ा रहते है , एक मात्र हिन्दू युवा जनजाति सगंठन है जो बिना किसी स्वार्थ के काम करता है । संगठन लगातार संगठन का विस्तार हो रहा है।

बैठक में राष्ट्रीय सगंठन प्रमुख कमल डामोर ने कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनजाति समाज  को तोडने के लिये कुछ देशविरोधी ताकते काम कर रही है  जिससे कि जनजाति समाज को सतर्क रहने कि जरूरत है कुछ वामपंथी सगंठन जनजाति समाज को जाति धर्म के नाम पर भंडकने का काम किया जा रहा है जैसे कि झारखंड का अभिवादन है  जय जौहर का अभिवादन मध्यप्रदेश के लोगो पर जबरन थोपा जा रहा है डामोर ने बताया कि हमारे पूर्वज तो राम राम बोलते आ रहे है और समाजिक संगठन है जो कि जनजाति समाज को गलत रास्ते पर ले जाने का काम कर रहे है ।
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईसाई मिशनरीयो आदिवासी समाज के लोगो को लोभ लालच देकर उनका जबरन धर्मांतरण करने का काम किया जा रहा । इसलिए अब हमारे लोगो जागरूक होना पडेगा और ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा । हिन्दू युवा जनजाति सगंठन हमेशा आदिवासी समाज के अधिकारों की अवाज उठाने का काम करता है । चौहान ने बताया कि हिन्दू युवा जनजाति सगंठन समाज में समरसता व राष्ट्रवाद का भाव लेकर काम करता है । प्रदेशाध्यक्ष चौहान ने बताया बैठक में सभी जिले के जिला अध्यक्षों को बताया गया कि सभी मडंलो की कार्यकारिणी तैयार करे साथ ब्लाॅको के अध्यक्ष घोषणा करे। संवैधानिक प्रावधान व शिक्षा नीति पर भी चर्चा की गई । बैठक समाप्त होने के पश्चात सभी प्रदेश प्रधाधिकारी व जिला पदाधिकारी उज्जैन के महाकाल के दर्शन के लिए प्रस्थान करा । बैठक में उपस्थित पदाधिकारी प्रदेश संरक्षक लक्ष्मण बारिया, प्रदेश महामंत्री प्रदीप तोमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय मेडा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ईश्वर मेडा,  प्रदेश मंत्री कैलाश चौहान, अलीराजपुर जिला अध्यक्ष रोशन पचाया, झाबुआ जिला अध्यक्ष रामचंद्र कटारा, धार जिला अध्यक्ष सुनील वसुनिया, उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश निनामा, शाजापुर जिला अध्यक्ष सावन जलोदिया , व आलीराजपुर अलीराजपुर के जिला संगठन मंत्री प्रकाश जमरा, जिला सह संगठन मंत्री मुकाम पटेल , जिला उपाध्यक्ष मगन मुजाल्दा, समरथ पचाया , जिला महामंत्री मुकेश अजनार, जिला कार्यालय मंत्री नरेंद्र भिंडे, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश चौहान, सर्दी मंडल अध्यक्ष मुकेश जी तोमर, चांदपुर मंडल कोषाध्यक्ष हरीश भिंडे ,हिंद रक्षक समिति के सदस्य जयराज ठाकुर व उज्जैन के अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहें । उक्त जानकारी हिन्दू युवा जनजाति सगंठन आलीराजपुर के जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त तोमर ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *