लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया रायपुरिया कल्याणपुरा मार्ग पर पुल टूटे 18 माह बीत गए है टूटे पुल के पास कच्चा अप्रोज मार्ग बनाया गया था जहां से आवागमन हो रहा था पेटलावद के विधायक वालसिंह मेड़ा ने पुल नही बनाए जाने और आवागमन के दौरान आ रही समस्या को देखते हुवे 12जुलाई को धरने की चेतावनी दी थी विधायक के धरने के कुछ घंटों पूर्व अप्रोज मार्ग पर बनी कच्ची सड़क पर ताबड़तोड़ डामरीकरण कर दिया गया । ताकि विधायक यहां धरना न दे सके और सफाई दी जा सके । इधर भाजपा की ओर से सफाई यह दी जा रही है कि पुल भी स्ववीकृत हो चुका है । विधायक वालसिंह मेड़ा ने अपने सेकड़ो समर्थकों के साथ पूल के पास धरना दिया वहां उन्होंने सरकार पर सवाल किए कहा कि धरने की चेतावनी के बाद जो डामरीकरण किया है वो बहोत पहले हो जाना था । उन्होंने कहा यह स्थाई हर नही है यहां पुल का निर्माण जल्द शुरू होना चाहिए उन्होंने सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ को साथ लेकर पुल के पास टेंट लगाकर धरना दिया है उनका कहना जब तक जीले का कोई अधिकारी मुझे पक्का आस्वाशन नही देगा तब तक मे धरने से नही उठूंगा । मोके पर प्रशासन का दल बल मौजूद है Post navigation हिन्दू युवा जनजाति सगंठन की जिला बैठक व प्रदेश स्तर बैठक सम्पन्न हुई प्रतीक्षा के बाद झूमकर बरसे बादल- कृषकों में हर्ष