रितेश गुप्ता, थांदला
समीप ग्राम सुजापुरा में रविवार को महर्षि दयानंद सेवाश्रम थांदला तथा ग्रामीणों के सहयोग से महामारी निवारण वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आचार्य विश्वामित्र आर्य के नेतृत्व में महामारी यज्ञ संपन्न किया गया जिसमें चार जोड़ों ने यज्ञ में भाग लेकर के आहुतियां प्रदान की गई। यज्ञ के पश्चात आचार्य का उद्बोधन हुआ उन्होंने कहा कि उत्तम खानपान उत्तम आचार व्यवहार उत्तम रहन-सहन से करोना ब्लैक फंकज तथा अनेक प्रकार के इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। यज्ञ के पश्चात देसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से निर्मित कड़ा का वितरण किया गया जिसमें ग्राम सूजा पूरा के सैकड़ों ग्रामीण जन काढ़ा पी कर के प्रसन्न अनुभव किए। इस कार्यक्रम में वानप्रस्थ खेमचंद आर्य, प्रेमला भूरा श्रीराम आर्य ,रुमाल खराड़ी, मलजी महाराज, देवला भाई तथा अनेक ग्रामीणों ने सहयोग प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *