भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रंभापुर की धरती पर हजरत गेबनशाह वली रहमतुल्लाह अलेय की मजार दरगाह शरीफ पर 23 अप्रैल को बड़ी शानो शोकत से उर्स मुबारक का आयोजन होगा, जिसमे शिरकत करेंगे। राजस्थान के कपासन शरीफ के कव्वाल शब्बीर सदाकत सबरी ओर कोटा राजस्थान के हिफजुर रेहमान हकीमी अपने अलग अंदाज में एक से बढक़र एक सूफियाना कव्वाली पेश करेंगे। झाबुआ जिले का ग्राम रंभापुर एक ऐसी जगह है जहा हिन्दू मुस्लिम की एकता का नजारा देखने को मिलता है । उर्स मुबारक के मौके पर हजरत गेबन शाह वली के मजार के ठीक सामने बजंरग बालीजी के मंदिर पर उर्स कमेटी द्वारा हर वर्ष चौला चढ़ाया जाता यही मिसाल है। रंभापुर ग्राम हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। ) Post navigation चैत्र नवरात्रि मंदिर पर मनमोहक सजा मां का दरबार, मां की भक्ति में डूबे ग्रामीण जन मजदूरी के लिए जा रहे युवक की लाश ट्रेन की पटरियों पर मिली