अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट-
जोबट क्षेत्र के अंदरुनी ग्राम वागदी में पहली बार मां गायत्री गरबा मंडल व हिंदू रक्षक समिति के संयुक्त तत्वाधान में विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा को लेकर ग्रामीणों इतना जबरदस्त उत्साह था कि यह कारवा लगभग आधा किलोमीटर लंबा बन गया। ग्राम भानपुर के हनुमान मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में क्षेत्रीय विधायक पूरे समय शामिल रहे। मां गायत्री गरबा मंडल वागदी व हिंदू रक्षक समिति जोबट के संयुक्त प्रयासों से ग्राम वागदी की धारा पर एक नई ईबारत का उदय हुआ। पहली बार इस ग्राम मैं चुनरी यात्रा का आयोजन हुआ मां को ओढाई जाने वाली चुनरी तो मात्र 21 मीटर थी किंतु यात्रा में शामिल भक्तों का कारवां देखते-देखते आधा किलो मीटर लंबा हो गया। यात्रा में क्षेत्र विधायक माधौसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष व जिला जनपद सदस्य नरसिंह मौर्य, ग्राम बलेड़ी के सरपंच रमेश डावर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दीपक चौहान के साथ ग्राम पंचायत वागदी सरपंच वेलबाई डुडवे के साथ हिंदू रक्षा समिति के शुभम श्रीवास्तव, मोहित जैन, व मां गायत्री गरबा मंडल के प्रमुख राजेश डुडवे, अध्यक्ष बीरबल डुडवे, भीलू डुडवे, धीरज कनेश, कैलाश डुडवे संरक्षक पाताल सिंह डुडवे, गंभीर रावत पूरे समय यात्रा में शामिल रहे। यह यात्रा लगभग 4 किलोमीटर रास्ते से गुजरते वागदी के मां गायत्री गरबा मंडल में विराजित मां अंबे के चरणों में जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान ढोल की थाप पर ग्रामीण पूरे समय झूमते रहे। खास बात यह रही कि इस यात्रा में क्षेत्र की युवतियां ने भी पूरी श्रद्धा से शिरकत की। पुरी चुनरी यात्रा में जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। मां को चुनरी ओढ़ाकर महा आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। सभी कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधि कृपया के पंडाल में स्थापित पावागढ़ चलाई गई अखंड ज्योत का दर्शन भी किया। अंत सभी के राजेश डुडवे ने आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *