अशोक बलसोरा सम्पादक झाबुआ लाइव पारा में हिंदू युवा जनजाति संगठन की जिला इकाई के द्वारा 15 नवंबर 2021 को जनजाति समाज के मसीहा बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेश संगठन के द्वारा जगह जगह साप्ताहिक आयोजन किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत जिला इकाई ने पारा में विशाल चल समारोह एवं बस स्टैंड प्रांगण पर सभा का आयोजन किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान संगठन प्रमुख डामोर प्रदेश महामंत्री कमलेश मावी अंबा सरपंच सज्जन सिंह अमलियार दिलीप डावर राजेश पारगी अर्जुन बवेरिया विजय सहित कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों की तादाद में हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के साथ-साथ महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित थे । जिसमें संगठन के प्रमुख वक्ता में दिलीप चौहान आदि ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि वीर बिरसा मुंडा के बलिदान को अब जाकर पहचान मिली है और उनके बलिदान को हम हमेशा स्मरण करते हुए हमारी आने वाली पीढ़ी को भी बताएं । और खासकर धर्मांतरण के मुद्दों को लेकर विशेष सतर्क रहने की बात कही ईसाई मिशनरी के द्वारा जो हमारे भोले भाले जनजाति को भ्रमित कर उनका शोषण किया जा रहा है इसको तुरंत रोकने की बात कही और 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को बड़े ही धूमधाम से गौरव दिवस के रूप में मनाने की अपील की है Post navigation धरती आबा महानायक क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन भिलवट पूजा हेतु मुर्गो बकरों की मांग बढ़ने से भाव भी बड़े