झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्त की रिपोर्ट- नगर मे रंगपंचमी को लेकर युवाओं मे विषेश उत्साह देखा गया। सुबह से ही नगर के आजाद चौक पर युवाओं का जमावड़ा शुरु हो गया। हिंदू जागरण मंच द्वारा रंग पंचमी पर गेर का आयोजन किया गया। गेर नगर के प्रमुख मार्गो से गुलाल के साथ निकली। डीजे-ढोल एवं बैंड की धुन पर नाचते युवाओं की टोलियां आकर्षण का केन्द्र रही। गेर में सीसीबी चेयरमैन गौरसिंह वसुनिया, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, रुस्तम सिंह चरपोटा, जिला संयोजक सुनील पणदा, गणराज आचार्य, राकेश सोनी, अल्केश चोपड़ा, सुरेश राठौर, मुकेश प्रजापत, वैभव मेहता, रामू राठौड़, मनीष तलेरा, सन्नु मोर्या, गोलू फतरोड़, नितिन डामर, नटवर पंवार, अशोक अरोड़ा, अनिल भंसाली, अरविंद रुनवाल समेत बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के सदस्य मौजूद थे। Post navigation षड्यंत्रकारियों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई पांच दुकानों को किया जमींदोज