झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट- खरडूबड़ी के राठौर फलिया में जाने का रास्ता एक हैंडपंप और कुएं के पास से गुजरता है। सडक़ के किनारे कुआं बना और वह भी बिना दीवार का जिससे हादसों को खुला न्योता है। सडक़ के किनारे कुआं होने के चलते कई भेंस, गाय, कुत्ते गिरकर मर चुके हैं. वही इस साइकल सवार भी इस कुएं में गुर गया। कुएं की मुंडेर नहीं पर ग्रामीणों ने पाल बनाने के लिए ग्राम पंचायत में कई आवेदन दिए लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण राजेंद्र परमार, भारत गुर्जर, अमरसिंह गुर्जर, अर्जुन राठौर, धन्ना परमार, भुरू गुर्जर, लोकेंद्र राठौर ने कहा कि रात में इस मार्ग से राठौर फलिया लोग आते-जाते हैं बारिश का दौर चल रहा है गंभीर हादसे से जान का खतरा बना हुआ है। Post navigation मुख्यमंत्री ने बहाए केवल घडियाली आंसू, नहीं मिला पीडि़तों को लाभ: सांसद कांतिलाल भूरिया पेटलावद ब्लास्ट मामले मे 2 साल मे 50% गवाह ही उतरे ; क्यो नहीं बनाई स्पेशल कोट॔ ?