झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पेटलावद हादसे के बाद दो दिनों यहां आकर पीडि़त परिवारों से मिलकर केवल घडिय़ाली आंसू बहाने का काम किया। उन्होने पीडित परिवारों की मदद करने के बजाय उनकी सहानूभूति बटोरी। इसके पीछे उनका उद्देश्य लोकसभा का उपचुनाव था, लेकिन जनता ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर यह बता दिया कि भाजपा सिर्फ वादो वाली सरकार है। यह बाते आज पेटलावद में स्थानीय रेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के बीच पहुंचे सांसद कांतिलाल भूरिया ने कही। भूरिया ने भाजपा पर केवल कोरे वादे का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को लाशो पर घडियाली आंसू बहाने वाला बताया। सांसद भूरिया ने कार्यकर्ताओ से कहा कि गत 12 सितंबर 2015 को हुए पेटलावद में हुए विभत्स और दर्दनाक हादसे की दूसरी बरसी पर जिला कांग्रेस कमेटी ओपन कोर्ट और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। आप सभी कार्यकर्ता पीडि़त परिवारो से रूबरू होकर उन्हे इस सभा में आने का आमंत्रण दे, ताकि भाजपा सरकार की नाकामियों को दुनिया के सामने लाया जा सके और पीडि़तो को जो लाभ मिलना चाहिए था वह मिल सके। उन्होंने बताया 12 सिंतबर 2015 का वह काला दिन जिस दिन की सुबह कितने ही परिवारों को उजाड गई वह दिन क्षेत्रवासियों केदिलो दिमाग पर अभी भी काला दिन केरूप में छाया हुआ है। इस हादसे में 100 से अधिक लोगों काल के गाल में समा गए थे, लेकिन सरकार ने सिर्फ 79 लोगों के मरने का आंकड़ा ही बताया। इस धमाके की आवाज पूरे देश में सुनाई दी थी। हादसे के बाद खुद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को जनता के बी आकर स्थिति को संभालना पड़ा था। उन्होने पीडि़तों परिवारों से चर्चा कर उनका आक्रोश शांत किया परंतु उन पीडि़त परिवारों की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
राजेंद्र कांसवा जिंदा है और उसे विदेश भेजा गया है-
सांसद भूरिया से जब पूछा गया कि राजेंद्र कांसवा के बारे में आपका क्या कहना है? तो उनका जवाब था कि राजेंद्र कांसवा जिंदा है और उसे पहले मोहनखेड़ा, फिर मेघनगर से मुंबई भेजा गया और वहां से विदेश भेज दिया गया और अब वह विदेश में आराम कर रहा है और भाजपा कहती है वह मर गया। अपराधिकरण, भ्रष्टाचार ये सब ठेका भाजपा ने ले रखा है।
उप्र के मंत्री श्री सिंह पर भी बरसे भूरिया:
उप्र के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेवसिंह द्वारा उन पर लगाए गए भ्रष्टाचारों के आरोप पर वार करते हुए जमकर वार किया। सांसद भूरिया ने कहा कि जिसने कोई चुनाव नही जिता वह मुझे क्या हराएगा। वो क्या चैलेंज करेगा मुझे, आने वाले चुनाव में सब पता चल जाएगा। इस दौरान जिलामंत्री सुरेश मुथा, वरिष्ठ नेता बाबूलाल मुलेवा, जीवन ठाकूर, नाना गोयल, चंदू राठौड़, पवन अटकान, शुभम मकवाना, बरकत मंसूरी सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *