झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- जंगल में छिपे अज्ञात बदमाशों ने गोली मर कर हत्या कर दी ग्राम उमरकोट के समीप मवड़ी ग्राम पंचायत के निवासी 45 वर्षीय युवक पागला पिता माला बबेरिया को अज्ञात हत्यारों ने सुबह घर के मवेशी चराने जंगल जा रहा था तब ही 12 बोर से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। हत्या की सूचना मिलते ही कालीदेवी थाना प्रभारी डांगी, उमरकोट चौकी प्रभारी यादव, नरेंद्र परमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। इसके पश्चात मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके बाद कालीदेवी से शव को झाबुआ पहुंचाया गया। जहां फोरेंसिक टीम ने शव की बारीकी से जांच की। कालीदेवी थाना प्रभारी डांगी ने इस संबंध में बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। Post navigation एक साथ 22 ढाबो पर पूलिस ने की कारवाई ; कारवाई से एक्सपोज हुऐ ढाबो के नाम मुख्यमंत्री ने बहाए केवल घडियाली आंसू, नहीं मिला पीडि़तों को लाभ: सांसद कांतिलाल भूरिया