झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- बुधवार रात बामनिया-अमरगढ मार्ग पर रामपुरिया पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप ट्रैक्टर चालक ने मैजिक को भीषण टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक चालक बामनिया निवासी जगदीश पंवार बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें ग्रमीणों की मदद से पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रतलाम रेफर किया गया। रतलाम के चिकित्सकों ने इंदौर रेफर किया जहां इलाज के दौरान जगदीश पंवार ने दम तोड़ दिया। जगदीश की मौत की खबर आने के बाद नगर में शोक की लहर फैल गई। बामनिया चौकी प्रभारी आईपीएस राठौर मामले की तफ्तीश कर रहे है। Post navigation अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने गलत सर्वे नंबर का नोटिस दे दिया तो लौटाया बैरंग अवैध व्यवसाय में लिप्त कारोबारियों के भारी वाहनों ने दुर्घटना में किया इजाफा, प्रशासनिक अमले का नहीं नियंत्रण