झाबुआ Live डेस्क अब से थोड़ी देर पहले झाबुआ-धार सीमा क्षेत्र में माही नदी पुल के पास अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला है। यह शव किसका है इसकी अभी कोई शिनाख्ती नही हुई। फिलहाल ग्रामीणों की सूचना पर बदनावर पुलिस मौके पर पहुची है। शव पूरी तरह क्षत-विक्षिप्त है। अब सवाल यह है कि इनकी मौत किसी हादसे में हुई है या फिर किसी साजिश का शिकार हुए है। चूंकि माही नदी दोनो जिलों की सीमा है, इसके कारण यह बुजुर्ग किसी भी जिले का हो सकता है। इसकी पड़ताल के लिए पेटलावद के सारंगी चौकी पुलिस भी लग गई है। Post navigation सरदार पटेल के सपनाें का भारत बनाने के लिए समाजों की एकजुटता जरूरी है: उमाशंकर पाटीदार उत्कृष्ट शाला संचालन के लिए हेमेंद्र कुमार जोशी का हुआ सम्मान