दीपक जैन@ कल्याणपुरा कल्याणपुरा थाना अंतर्गत ग्राम खेड़ा में आज सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है युवक का नाम पुनिया भाबोर उम्र 18 वर्ष निवासी खेड़ा बताया जा रहा है लाश तलाव के पास संदिग्ध हालत में मिली है मृतक के मुंह से झाग निकल रहा है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नही पहुंच पाई थी। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही यह पता चल सकेगा आखिर युवक की मौत किस कारण से हुई है। क्या यह कोई हादसा है या आत्महत्या या फिर हत्या…..फिलहाल यह स्पष्ट नही हो पाया है। Post navigation विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे है नगरवासी साड़ी के सहारे लटकी मिली मायके में रह रही विवाहिता लाश, सदमे में परिजन