छकतला। गुरुवार को कन्या हाईस्कूल छकतला की छात्राओं को बखतगढ़ थाने की टीआई आशा बामनिया ने पढ़ाई के साथ साथ शारिरीक व्यायाम करने की बात कही। उन्होंने छात्राओं के लिए खेल सामग्री, शतरंज, बाल, रिंग, रस्सी, बैडमिंटन रैकेट सहित अन्य सामग्री भेंट की। संस्था प्राचार्य बामनिया सहित शिक्षकों एवं छात्राओं ने टीआई का आभार व्यक्त किया।