अजय मोदी, वालपुर आजादी की 50 वीं वर्षगांठ जिसे पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। उसी क्रम में आज ग्राम वालपुर में हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान के जन जागरण हेतु ग्राम के प्रमुख मार्गो से तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्रों द्वारा ओजस्वी गगनभेदी नारों के द्वारा तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जन जागरण किया गया। सोंडवा थाना प्रभारी एस.एस. बघेल भी रैली में अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे। ग्राम के सरपंच जयपालसिंह खरत, हायर सेकेंडरी स्कूल स्टाफ एवं ग्राम के गणमान्य नागरिको द्वारा भी तिंरगा हाथो में लेकर रैली में सहभागिता की गई। Post navigation नाले में डूबने से 3 बालिकाओं की मौत बरगी बांध के 13 गेट और ओंकारेश्वर बांध के 18 गेट खोले, नर्मदा में बड़ा जलस्तर, ककराना में अलर्ट