खरडू बड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत खरडू बड़ी स्थित नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन के साथ आंगनवाड़ी पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिलने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। जानकारी के अनुसार कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने पर ₹2,000, कक्षा 9वीं में ₹4,000, कक्षा 11वीं में ₹6,000 तथा कक्षा 12वीं में ₹6,000 की छात्रवृत्ति के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। एवं अन्य लाडली बहनों एवं समग्र आईडी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं, बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं शासन की योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने को लेकर भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के बाद आंगनवाड़ी पर उपस्थित बच्चों को अतिथियो द्वारा केला एवं चॉकलेट वितरण की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गांव के सरपंच रमेश भुरजी डामोर, रामा जनपद उपाध्यक्ष पति रमेश डामोर, युवा नेता कापसिंग भूरिया, सुनील भुरिया, बादु, अमरसिंह, शिक्षक शंकर सिंह राठौड़,इंदु बाला डामोरपरियोजना अधिकारी कालूसिंग बघेल, आंगनवाड़ी सुपर वायजर सरिता टूकनावत एवं किशोरी बाला टांक, सुनीता डावर, अनिता, नविता, कमला ,शांति एवं समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुनीता सिंगाड, हंसा डामोर आदि सहायिका एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *