रायपुरिया लवेश स्वर्णकार रंगपंचमी के अवसर पर रायपुरिया पत्रकार संघ ने हनुमान मंदिर परिसर में आरओ वाटर कूलर लगवाया है दरअसल मंदिर के समीप अस्पताल भी है पास में श्री राम शरणम का साधना भवन स्थित है । बाहर से आए ग्रामीणों को गर्मी के दिनों में आसपास होटलों में जाकर पानी की प्यास बुझाना पड़ती थी लिहाजा गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को ठंडा पानी मिले इसलिए पत्रकार संघ ने यह पहल की है। वरिष्ट पत्रकार अनिल मूथा युवा पत्रकार लवेश स्वर्णकार राजेश राठौड़,अजय पाटीदार,राहुल गोस्वामी ने पंडित से वाटर कूलर की पूजा अर्चना कर वाटर कूलर का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर रायपुरिया टी आई तेजमल पंवार व उनकी पुलिस टीम मंदिर समिति अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, रमेश भटेवरा, लोहार,नाथूलाल पाटीदार तथा पाटीदार समाज के अध्यक्ष व जनपद सदस्य शंभूलाल पाटीदार पाठक साहब तथा मनीष भंडारी उपस्थित रहे Post navigation अब थाना परिसर में आने वाले आगुन्तकों को मिलेगा ठंडा पानी, टीआई ने थाना परिसर में लगवाया आरओ वॉटर कूलर भरी दोपहर प्रशासनिक अमले को साथ लेकर अचानक फिर पहुँचे sdm फ्लैग मार्च निकाल, स्पॉट फाइन दिए आवश्यक निर्देश