रायपुरिया लवेश स्वर्णकार कोरोना सक्रमण को लॉक डाउन के बिना रोकने के लिए प्रशासन हर सम्भव प्रयास कर रहा है कोरोना सक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अब पेटलावद राजस्व के मुखिया sdm आईएएस शिशिर गेमावत राजस्व तथा पुलिस अमले को साथ लेकर सड़क पर फ्लैग मार्च कर रहे है इस दौरान स्पॉट पर जो भी बिना माश्क के पाया जा रहा है उन से फाइन वसूल किया जा रहा है ।। sdm ने कहा है में इस तरह अचानक ही आऊंगा और बिना माश्क या सामाजिक दूरी का पालन होते जहा नही दिखेगा वहाँ स्पॉट फाइन करूँगा उन्होंने मीडिया के माध्यम से कहा है कि कोरोना सक्रमण को बिना लॉक डाउन के सिर्फ जागरूकता से ही रोका जा सकता है लेकिन लोग लापरवाही कर रहे है इसलिए प्रशासन को भी फाइन वसूलने के लिए सड़क पर आना पड़ रहा है उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के इस सक्रमण को ग्रामीणों के सहयोग से ही रोका जा सकता है अब ये लोगो को समझना होगा कि आज अगर sdm और प्रशासन तेज धूप वाली गर्मी में अगर आज सड़क पर फ्लैग मार्च कर रहा है तो सिर्फ आपको कोरोना सक्रमण से बचाने के लिए । पिकअप वाहन पर कार्रवाही राजगढ़ रोड पर sdm ने स्पॉट पर एक पिकअप वाहन में बिना माश्क के सवारियों बैठे हुए पाई तो टी आई को तुरंत कार्रवाही के निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने टीआई तेजमल पंवार को इस तरह के लोडिंग वाहनों पर कार्रवाही के निर्देश दिए है। कार्रवाही में तहसीलदार जितेंद्र अलावा,नायब तहसीलदार जगदीश वर्मा पेटलवाद sdop सोनू डावर, पेटलावाद टीआई संजय रावत रायपुरिया टीआई तेजमल पंवार,पटवारी श्यामपालसिंह चंद्रावत आदि मौजूद रहे। Post navigation हनुमान मंदिर परिसर में पत्रकार संघ ने लगवाया वाटर कूलर रायपुरिया ठीकाने की राजमाता फूलकुंवर राठौर का 95 वर्ष की आयु में हृदयाघात से निधन, पसरा मातम