शिवा रावत, उमराली उमराली सिलोटा के बीच चनोठा ग्राम में बाइक और चार पहिया वाहन के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार जसपाल नपित इंजीनियर पद पर कार्यरत थे। सूचना मिलते ही पुलिस व मृतक के विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे वहीं यहां से गुजर रहे सोंडवा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम भयडिया, छकतला सरपंच सुरेश ठकराला, भोपालिया सरपंच गणपत मदद के लिए रुके एवं शव को अलीराजपुर भेजा। Post navigation जलवायु में हो रहे परिवर्तन को लेकर दिया प्रशिक्षण बेटे के आधार कार्ड में सुधार कराने भटक रहा पिता, जनसुनवाई में की शिकायत