शिवा रावत, उमराली

एक पिता अपने बेटे के आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए भटक रहा है। मंगलवार को वह जनसुनवाई में भी पहुंचा। बड़ी वनखड़ (सोंडवा) निवासी  गिरपसिंह मावी ने बताया उसके पुत्र उदेश का चयन नवोदय विद्यालय आलीराजपुर की कक्षा 6ठी में हुआ है। जन्म प्रमाण पत्र और अंक सूची में अंकित जन्म तिथि से आधार कार्ड की जन्म तिथि अलग-अलग है। इस त्रुटि को सुधारने के लिए कई बार आधार सेंटर पर गए लेकिन सुधार कार्य नहीं हुआ। लेकिन बार बार  सुधार की  रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो रही है। मावी ने जुनसुनवाई में आवेदन देकर गुहार लगाई कि आधार में त्रुटि सुधार नहीं हुआ तो बेटे का नवोदय में चयन नहीं हो पाएगा।