P. S. Chandel, Alirajpur आनंद विहार, शिवाजी मार्ग, असाडपुरा आलीराजपुर में असाडा राजपूत समाज के चावडा परिवार द्वारा अपने वयोवृद्ध स्व. श्री सुरेन्द्र सिंह जी चावडा की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में माँ भगवती भजन ग्रुप मंदसौर के किशोर जी सांवरा व उनकी टीम द्वारा ” चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कोन सा देश जहा तुम चले गए”, “नगर में जोगी आया”, “मारा घट मा विराजता श्रीनाथजी”, “कालो घणो रूपालों रे” आदि सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से देर रात तक समां बांधे रखा। भारी संख्या में भजन प्रेमी श्रोताओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती करके महाप्रसादी का वितरण किया गया। चावडा परिवार की और से हीरेन्द्र सिंह चावडा, भरमेंद्र सिंह चावडा, कृष्णा सिंह चावडा, ज्ञानेंद्र सिंह चावडा व शम्मी चावडा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजजन व अन्य श्रोताओं का आभार माना। Post navigation बस-ट्राले की भिड़ंत में यात्री घायल पुलिस अधीक्षक ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्यालयीन स्टाफ को दिलवाई शपथ