विपुल पंचाल, झाबुआ झाबुआ के तत्कालीन एसपी महेश चंद जैन द्वारा यहां पर पर्यावरण बचाने के लिए दो नारे दिए गए थे जन्मदिन को यादगार बनाओ एक पेड़ जरूर लगाओ, स्मृति को यादगार बनाओ एक पेड़ जरूर लगाओ इसी नारे को चरित्रतार्थ करते हुए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्वर्गीय इंदुमणी पवार की स्मृति में उनके परिजनों ने पौधरोपण किया। इस दौरान पारिवारिक सदस्य के रूप मे विजय सिंह पवार, कुलदीप सिंह पवार, कार्तिक पवार, विशाखा पवार, कृतिका पवार, नरेन्द्र पवार, कैलाश सिंह बघेल, देवेंद्र सिंह, ज्योति चौहान, राजकुमारी चौहान, लता चौहान, रेखा बघेल, लक्ष्य सिंह चौहान, ध्रुवसिंह चौहान सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। गौरतलब है कि इंदुमणी पवार का विगत 2 जून को आकस्मिक निधन हो गया था और उनकी स्मृति में आज झाबुआ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में परिजनों ने पौधारोपण कर हरियाली को बढ़ावा व पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक संदेश दिया। Post navigation झाबुआ जिला चिकित्सालय मे आज से कोरोना टेस्ट की शुरुआत हुई डॉ. विजय हाड़ा ने 12वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों थर्मल स्क्रीनिंग में निभाई अहम भूमिका