पियुष चन्देल अलीराजपुर
—
स्वीप प्लान के तहत आज अलीराजपुर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन रखा गया। शासकीय जिला उत्कृष्ट उ.मा.वि. अलीराजपुर से आयोजित रैली में बडी संख्या में स्कूली विद्यार्थी और अधिकारी-कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर रैली मुर्गी बाजार, नीम चौक, टॉकीज चौराहा, हाट गली, बस स्टैंड होते हुए स्कूल परिसर में संपन्न हुई। इसी प्रकार शासकीय उ.मा.वि. बोरखड प्रांगण से भी रैली निकाली गई, जो रामदेव मंदिर क्षेत्र, दाहोद नाका होते हुए स्कूल परिसर में समाप्त हुई। रैली में शामिल कर्मचारीगण और विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता के नारे लगाते हुए आमजन से मतदाता सूची में नाम जुडवाने और अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *