राज सरतलिया, पारा पारा- पूण्य सम्राट राष्ट्रसंत जयंतसेनसुरेश्वर जी महाराज साहब की तृतीय पुण्यतिथि के उपलक्ष अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन नवयुवक एवं तरुण परिषद के द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को भोजन का वितरण किया साथ ही साथ स्वच्छताकर्मी एवं उन के परिवारजनों को भी भोजन के पैकेट दिया गये, नगर में रात- दिन सेवादार पुलिसकर्मियों को भोजन कराया एवं स्थानीय झुग्गी झोपड़ी में निवासरत जरूरत मंद व्यक्तियों को भी भोजन के पैकेट बांटे, पुरी, सब्जी, दाल, चावल, एवं मिठाई के लगभग 250पैकेट का वितरण किया गया। वही महावीर जयंती के अवसर पर भी परिषद के द्वारा पशुओं को दलिया ,रोटी, घास, मीठी थुल्ली,आदि खिलाया गया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खान,डॉ डोडवे, थाना प्रभारी केसरसिंह पांडव् के साथ नवयुवक परिषद अध्यक्ष दिलीप कोठारी , सुरेश कोठारी, अनोखीलाल नाहटा, शेकू रावत,अंतीम भंडारी, मोनू कोठारी ,पलाश कोठारी , राजकुमार कोठारी मनीष व्होरा, तरुण परिषद अध्यक्ष नमन जैन, पियूष कोठारी, रिंकल नाहटा ,सोमिल कोठारी, हर्ष कोठारी आदि मोजूद थे। Post navigation Corona Effect: नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य भी स्थगित स्टेयरिंग फेल होने पर पुलिस वाहन पलटा, गंभीर हादसा टला