शिवा रावत, उमराली ग्राम उमराली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित सामुदायिक बैठक में क्षेत्र के विधायक मुकेश पटेल ने शिरकत कर ग्रामवासियों से शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य संबंधी सेवाए लेने के लिए बात कहीं। उन्होंने कहा कि पीएलए कार्यक्रम द्वारा बहुत अच्छे से ग्राम के व्यक्तियों को बैठक एवं खेल के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उक्त बैठक ग्रामवासियों का जागरूक कर खुद को जिम्मेदार बनाती है एवं बैठक में उपस्थित जनसमुदाय एवं स्कूली बच्चो से संवाद कर उनकी समस्या का भी निराकरण किया एवं एवं आव्हान भी किया 2 दिसंबर से मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से छूटे हुए बच्चो को टीका जरूर लगवाए। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र भयडिया ने कि उक्त कार्यक्रम की बैठकों से गांवों के लोगों द्वारा, गांव की स्वास्थ्य समस्या की पहचान कर, स्वास्थ्य समस्या के समाधान कर सकते है व स्वास्थ्य विभाग से प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाएं का ग्रामवासी स्वयं आगे बढ़कर लाभ लेने और स्वास्थ्य रहने की अपील की। नुक्कड नाटक कर जागरूक किया उक्त बैठक में गीता सास्तिया आशा सहयोगी, रमाबाई सास्तिया, शीला, रीना, शिया आशा कार्यकर्ता, सेहत सखी सुनीता द्वारा बैठक के माध्यम से नुक्कड़ नाटक कर ग्रामवासियो को जागरूक किया। ये थे विशेष रूप से उपस्थित उक्त बैठक में आसरा संस्था के बीसी कुशल तोमर, चेनसिंह डामोर, सरपंच खेमाबाई सास्तिया, स्कुल के प्रभारी प्राचार्य केशरसिंह चौहान सर उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य विभाग के डीसीएम मुकेश अजनार द्वारा किया गया। ) Post navigation ग्राम चमार बेगड़ा में 9 लाख की लागत से बनने वाले तालाब का विधायक भूरिया ने भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया शुध्द के लिए युद्ध अभियान के तहत सघन जांच