जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर नानपुर स्वास्थ्य केंद्र के भीतर सरिये से ओवरलोड भरकर आ रहा एक ट्रैक्टर परिसर में आकर पलट गया। गौरतलब है कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वालबाउंड्री के अभाव में यहां पर रखा सामान चोरी हो रहा है, लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। अक्सर वाहनों की आवाजाही से मरीजों व उनके परिजनों को खतरा बना रहता है परिसर में रखा सामान चोरी होना भी आम बात हो चुकी है। लेकिन जब आज ट्रैक्टर सरिये भरकर ला रहा था तब वह अचानक पलटी खा गया, यह तो गनीमत रही कि कोई आसपास नहीं था नहीं तो जान-माल की हानि हो सकती थी। लेकिन इस हादसे में समीप बनी दुकान के कॉलम क्षतिग्रस्त हो गए। Post navigation प्रथम पवित्र परमप्रसाद दृढ़ करण संस्कार किया ग्रहण विधान सभा वार मतदानों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित