पियुष चन्देल, अलीराजपुर स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ आलीराजपुर में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा विद्यालय के छात्रों को छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांधे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य समीर जी कुलकर्णी व उपप्राचार्य पंचानन जी बारीक सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में थाली मेंकिंग व कार्ड मेंकिंग प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोंगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया व अपनी अनूठी व सराहनीय प्रस्तुतियाँ दी। प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को रक्षाबंधन का महत्व समझाया गया। उपप्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की बधाइयाँ दी। Post navigation सांसद गुमानसिंह डामोर ने 3000 विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपिया की वितरित भारत माता की जय वन्दे मातरम् की जय से गूँजा नगर, युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकालकर, भारत माता की उतारी आरती