वीरेंद्र बसेर, घुघरी 

शासकीय हाई स्कूल घुघरी में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम के साथ युवा दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर रेडियो पर स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो अमेरिका में दिया गया भाषण व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा दिया गया संदेश सुनाया गया। तत्पश्चात सामूहिक सूर्य नमस्कार व योग कराया गया इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी पेटलावद देवेंद्र कुमार ओझा मुख्य अतिथि भाजपा मंडल मंत्री प्रवीण बसेर पत्रकार वीरेंद्र बसेर उपस्थित रहे। साथ ही संस्था प्राचार्य मनोहर बसेर शिक्षक जगदीश चंद्र आचार्य सुनीता हाडा सीमा मेहता सुखराम गरवाल निशिकांत शर्मा मुन्नालाल खड़िया गणेश बरिया जया सेन ऋचा शर्मा विनेश भूरिया भूरालाल गरुडा मुकेश गामड़ सहित 200छात्र छात्रों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार व योग किया गया अन्त में आभार नंदराम भाभर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *