चंद्रशेखर आजाद नगर। समाजसेवी नारायण अरोड़ा ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के पावन मौके पर आजाद नगर वासियों को 24 घंटे एंबुलेंस की सौगात दी है। जिससे आजाद नगर में इमरजेंसी मरीजों को दाहोद व बड़ौदा अलीराजपुर पहुंचाया जा सके। ये एक निशुल्क एंबुलेंस रहेगी। समाजसेवी नारायण अरोड़ा पूर्व में भी कोरोना काल जैसी विडंबना में ऑक्सीजन एंबुलेंस देकर मरीजों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं और कोरोना वालीटर के रूप में अपनी पहचान आजाद नगर कस्बे में बना चुके है। आजाद नगर वासी 24 घन्टे मे कभी भी एक फोन काल कर के अपने घर आंगन एम्बुलेंस् बुला सकते है। आजाद नगर मे जो सौगात नारायण अरोड़ा के द्वारा दी गयी हे उससे नगर वासियो को काफी राहत मिलेंगी। एम्बुलेंस् बुलाने हेतू सम्पर्क। नरेंद मखोड़िया मो: 9685610760 मुशिर शेख मो:9993893720 अखलाक नवाबी मो:9425938072 Post navigation विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया चंद्रशेखर आजाद नगर परिषद में हुई आरक्षण प्रक्रिया, देखिए किसके लिए आरक्षित हुए वार्ड