चंद्रशेखर आजाद नगर। द ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल भाबरा के विद्यार्थियों द्वारा देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराएंगे का नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या उच्तर विद्यालय व राम मंदिर चौक, बस स्टैंड, बेरियर अन्य जगहों पर शानदार प्रस्तुति दी। जिसे हर जगह सराहा गया। नुक्कड़ नाटक मे स्कूल के धेर्य शाह, सिथर्थ तोमर, दक्ष बेश, जय जायसवाल, अस्लांन शेख, रोहित, विशाल, तनिशा सोलंकी, अक्षिता सोलंकी, रिधी जायसवाल, मीताली डावर, मुक्ति पांचाल, स्वीटी मशिह आदी ने भाग लेकर हर घर तिरंगा फ़हराने का सन्देश दिया। स्कूल के डायरेक्टर अल्केश शाह द्वारा बताया गया की संस्था द्वारा विद्यालय मे सात दिवसीय देश प्रेम से ओत प्रोत कार्यक्रम किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *