विरेन्द्र बसेर,घुघरी स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए, ग्राम पंचायत पर गांव के सरपंच मंजूड़ी गोवर्धन मालिवाड द्वारा ध्वजारोहण किया गया,स्कूल परिसर में प्राचार्य मनोहर बसेर द्वारा ध्वजारोहण किया जिसके बाद राष्ट्रीय गान किया गया। ग्राम के प्रमुख लोग व जनप्रतिनिधि ने इस ध्वजारोहण में भाग लिया। इसके बाद हाईस्कूल में स्कूल के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय गीतों से समा बांधा कार्यक्रम का संचालन जगदीश आचार्य ने किया आभार निशिकांत शर्मा ने माना इस अवसर पर रमेश पोरवाल , विजयसिंह राठौर,ललित बसेर ,देवजी भाभर,सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। Post navigation ग्राम तीखी एवं कागलखो में नवीन पेसा ग्राम सभा के गठन के लिए प्रस्ताव पारित माही डेम लबालब हुआ, 6 गेट खोले गए