वीरेंद्र बसेर, घुघरी इस क्षेत्र की जीवनदायिनी माही नदी पर लाबरिया में बना माही बांध में 2 दिनों से हुई तेज बारिश के कारण जल स्तर बढ़ गया है। 451.50 मीटर क्षमता वाला बांध पूरी तरह लबालब भर जाने से बांध के 6 गेट आज खोले गए। पिछले दिनों कम बारिश होने के कारण डैम नहीं भरने से किसान वर्ग चिंतित था। लेकिन पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश से डैम लबालब भर गया। इस डैम से लगभग 22663 हेक्टेयर भूमि सिंचित होती हैं और रबी के सीजन में नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ा जाएगा। Post navigation स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह ध्वजारोहण किया, प्रभातफेरी निकाली तालाब में नहाने गया युवक लापता, किनारे पर कपड़े पड़े मिले