सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक भीमसिंह डामोर के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक समन्वयक तेजसिंह देव के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा है अभियान अन्तर्गत दिनांक 27/09/2024 शुक्रवार को विकासखंड रामा के सेक्टर आंबा पीथनपुर की नवांकुर संस्था सातेर ग्राम विकास समिति द्वारा परामर्शदाता करणसिंह परमार के सहयोग से ग्राम पंचायत धमोई में हनुमान मंदिर, तालाब के पास स्वच्छता ही सेवा है अभियान अंतर्गत स्वच्छता अभियान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, संगोष्ठि के पश्चात मन्दिर परिसर के आसपास साफ सफाई का कार्य श्रमदान के माध्येम से किया गया। श्रमदान कार्यक्रम में इनरेम फाउंडेशन संस्था झाबुआ के सदस्य सोहन सिंह भूरिया और अर्जुन खराड़ी द्वारा सहयोग किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत मन्दिर परिसर के आसपास नीम के पौधों का रोपण किया गया। लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु संवाद कर स्वच्छता रखने की शपथ नवांकुर सस्था के कार्यक्रम समन्वयक भरत बामनिया एवं परामर्शदाता करणसिंह परमार द्वारा दिलवाई गई। कार्यक्रम में संस्था से भरत बामनिया, सोहन सिंह भूरिया और अर्जुन खराड़ी, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम के छात्रगण सुरता भूरिया, पानसिंह भूरिया, कालुसिंह निनामा, मोनिका निनामा, सवेसिंह खराडी, रमदा खराडी अन्य ग्रामवासी लालेश डिंडोर, अकलेश भूरिया, आकाश भूरिया, खेमसिंह बारिया, सीता भूरिया, कालुसिंह निनामा, चम्पा निनामा, मुकेश डिंडोर, दिनू बारिया, मेहताब बिलवाल, रतन भूरिया, शम्भुसिंह निनामा, बबलू निनामा सहित स्थानीय समिति के लोगो की सहभागिता रही। Post navigation हनुमान मंदिर पर श्रमदान कर किया वृक्षारोपण राणा पुंजा भील जनकल्याण संगठन द्वारा पीड़ित परिवार की की गई मदद