सोंडवा। जनपद पंचायत सोण्डवा में 21-09-2024 को विकासखण्ड स्तर पर ‘’स्वच्छता ही सेवा 2024 (स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता)’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद सोण्डवा के कर्मचारियों, स्कुल के बच्चों व शिक्षकों एवं महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा सामुहिक स्वच्छता शपथ ली गई एवं रैली के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता के संबंध में लोगो को जागरूक किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोण्डवा व्ही.एस. मुजाल्दा, बी.आर.सी. सरदारसिंह चौहान, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सुनिता बामनिया, ब्लॉक समन्वयक एस.बी.एम. गम्भीरसिंह अहोरिया, खण्ड पंचायत अधिकारी मोहनसिंह जमरा, ब्लॉक समन्वयक एन.आर.एल.एम. मगनसिंह चौहान, पी.सी.ओ. कुंवरसिंह डोडवा, सुरसिंह सस्तियां एवं राहुल डावर आ.ए.ई.ओं. कृषि विभाग साथ ही जनपद के कर्मचारी तेनसिंह सोलंकी लेखापाल , सेकडा डावर सहायक ग्रेड-3, राहुल डोडवा कम्प्युटर ऑपरेटर , पंकज ठकराल सहायक ग्रेड-3, राकेश सस्तियां, श्री सिद्वार्थ रोटे, अन्य समस्त जनपद कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया है। Post navigation सोंडवा ब्लॉक में महिला सरपंच का तीन दिवसीय पंचायती राज एवं जेंडर विषय पर ट्रेनिंग संपन्न सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सम्मान किया