सोंडवा। जनपद पंचायत सोंडवा अन्तर्गत 28.09.2024 को विकासखण्ड स्तर पर स्वच्छता ही सेवा 2024 (सफाई मित्र सुरक्षा शिविर) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत वालपुर, सोण्डवा,उमराली, छकतला, बखतगढ़ एवं मथवाड के सफाई कर्मी सम्मिलित हुवे। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मुकाती द्वारा सफाई मित्रों का स्वास्थ परीक्षण किया गया । उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवली गरासिया भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगीलाल रावत की उपस्थिति में आयोजित किया गया । जनपद पंचायत सीईओ व्ही. एस. मुजाल्दा द्वारा सफाई मित्रों को स्वच्छता ही सेवा एवं स्वास्थ्य से संबन्धित जानकारी दी गई । सफाई कर्मियों को अध्यक्ष द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु किट भी वितरित की गयी। Post navigation स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकाली रैली, शपथ भी दिलाई जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हजरीबाई खरत का सोंडवा तहसील मुख्यालय पर हुआ भव्य स्वागत