आरिफ हुसैन@चंद्रशेखर आजाद नगर नगर परिषद चंद्रशेखर आजाद नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर के नेतृत्व में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण -2022 को लेकर में नगर परिषद को प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान पर लाने के लिये चलायी जा रही मुहिम के तहत स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद नगर में भी नगर परिषद अध्यक्ष की सार्वजनिक पहल पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों अधिकारियों ने 25 दिसंबर को नगर के मुख्य मार्ग से लेकर गलियों में सार्वजनिक स्वच्छता अभियान में भाग लेकर साफ-सफाई की|इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर भाजपा, सीएमओ इकबाल मनिहार सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, सुरेश माहेश्वरी,धर्मेंद्र जायसवाल, बीआरसी राजेंद्र बैरागी सहित शिक्षा विभाग के शिक्षक, पुलिस व नगर पंचायत व अन्य विभाग के कर्मचारी नगर में झाड़ू लेकर साफ-सफाई करते नजर आए हैं। इस दौरान नपा अध्यक्ष डावर स्वच्छता को लेकर काफी सख्त नजर आई |नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर व सीएमओ इकबाल मनिहार ने लोगों को अपनी दुकान व घरों के आसपास कचरा ना डालने की समझाईश देते हुए कढे़ शब्दों में कहा कि अगर आगामी समय में यदि सुधार नहीं किया गया तो चालान की कार्रवाई भी की जायेगी। लोगों से अपनी दुकान के बाहर डस्टबिन रखने गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने की के साथ सहयोग करने की समझाईश दी। Post navigation राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निकला पथ संचलन प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री; वित्त मंत्री; लघु उद्योग मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र समस्याओं से करवाया अवगत