छात्रों को पुरूस्कृत करते हुए अतिथि
फोटो 4- उपस्थित छात्र व पालकगण व अतिथि
फोटो 4- उपस्थित छात्र व पालकगण व अतिथि
 छात्रों को पुरूस्कृत करते हुए अतिथि
छात्रों को पुरूस्कृत करते हुए अतिथि

झाबुआ। कैथोलिक मिशन कालीदेवी में स्नेह सदन अंग्रेजी माध्यम स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्रप्रकाश तिवारी तथा विशेष अतिथि बीआरसी रमेश परमार लालसिंह गामड़ सरपंच कालीदेवी छात्र पालक संघ के अध्यक्ष तानसिंह राठौड़ तथा सदस्य पूनमसिंह गामड़ थे एवं अध्यक्षता फादर पीटर प्रबंधक स्नेह सदन मिशन स्कूल ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रप्रकाश तिवारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए यह प्रतीत नही होता कि ये छात्र ग्रामीण क्षेत्र से है । उन्होंनें कहा कि पढ़ाई के अलावा हर क्षेत्र में छात्रों में प्रतिभाएं है । उन्होंने हर संभव प्रशासकीय सुविधाओं में सहयोग की बात कही। अध्यक्षता कर रहे संस्था प्रबंधक फादर पीटर ने कहा कि यहां मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम अद््भूत था उन्होंनें बताया कि वे 53 वर्षो से आदिवासियों की सेवा में कार्यरत है और बिना किसी की सहायता के ही उन्होंने एक मात्र अंग्रेजी माध्यम स्कूल कालीदेवी में संचालित की है । उन्होनें प्राचार्य व समस्त स्टाफ के साथ प्रशासकीय अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया व आभार माना। प्राचार्य सिस्टर शिब्बी ने शालेय वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया । उक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *