झाबुआ। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवम्बर का मुख्य समारोह जिला स्तर पर डीआरपी लाईन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विकास एवं समृद्धि के लिए दृढप्रतिज्ञ होने का संकल्प कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक तिवारी ने दिलाया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्जुनसिंह डावर सहित शासकीय सेवक उपस्थित थे। Post navigation सिलाई केन्द्र पर भी मनाया गया म.प्र. स्थापना दिवस निर्मला भूरिया सहित 7 को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस