जीवनलाल राठौड़, सारंगी ग्राम पंचायत की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्राम की स्ट्रीट लाइट जहां से चालू की जाती है वह मेनस्विच जल चुका है जिसके वायर जमीन से 3 फीट ऊपर ही लटके हुए है। बाजार के चौराहे पर जहा मेन स्विच लगा हुआ है। वह मन्दिर की दीवार पर लगा हुआ है जहां सुबह शाम मंदिर में आने वाले दर्शनार्थी दर्शन करने आते है और मोहल्ले के बच्चे भी यही खेलते है मेन स्विच के झूलते हुए तार से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पंचायत द्वारा स्ट्रीट लाइट चालू करने के लिए कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है। पंचायत का काम वही पर होटल संचालित करने वाले रमेश सिंह सोलंकी बिना किसी मानदेय के नि:स्वार्थ भाव से कर रहे है सोलंकी का कहना है कि पंचायत को कई बार अवगत करवाने के बाद भी अभी तक मेनस्विच नहीं बदला गया जबकि विधुत वितरण कम्पनी वाले से संपर्क किया तो विद्युत मंडल वालों का कहना है कि ग्राम पंचायत वाले स्विच ला कर देंगे तो हम लगा देंगे पूर्व में भी हमारे द्वारा तीन बार मेन स्विच बदला जा चुका अब हमारे पास मेन स्वीट नहीं है, नहीं तो हम लगा देते वही रहने वाले हेमन्त कुमार टेलर का कहना है कि जिनका यह काम नहीं है फिर भी उनके द्वारा 3 बार ग्रामवासियों की अपील पर स्विच बदला गया है। अब लाइट चालू नही होने से गांव में अंधेरा छाया रहता है और अंधेरे के कारण चोरी की घटना से भी इंकार नही किया जा सकता यहां से मेन मार्किट पाटीदार मोहल्ला पीपल चौक बस स्टैंड आदि मेन जगह की लाइट चालू होती है। बारिश के कारण खुले तार से करंट फेल कर बड़ा हादसा हो सकता है। पंचायत को चाहिए कि इस पर अमल कर लाइट व्यवस्था सुचारू रूप से करे या कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार करे। Post navigation तीन लूट, बाइक व अन्य चोरी की वारदातों का पुलिस ने किया पर्दाफाश, लुटेरों पुलिस गिरफ्त में दीवार में सेंधमारी कर चोरों ने दुकान से चुराए हजारों रुपए