विपुल पंचाल, झाबुआ
एसपी महेशचंद जैन ने बताया कि 18 जून को रितेश पिता श्याम टेलर निवासी राणापुर जो कि इंदौर में बीई का छात्र है, इंदौर से राणापुर बाइक से आ रहा था कि ग्राम दत्तीघाटी पर पीछे से बाइक से बदमाश आए और बाइक बराबर में लाकर युवक रितेश को बाइक पर लात मारकर गिरा और युवक से उसका बैग जिसमें लैपटॉप तथा मोटोरॉल कंपनी का मोबाइल छीनकर भाग गए। रितेश की सूचना पर थाना राणापुर पर लूट का मामला दर्ज किया तथा फरियादी के बताए अनुसार लुटेरों के हुलिये के आधार पर लुटेरों व बाइक की तलाश शुरू कर दी। इस लूट की वारदात को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए इसके खुलासे के लिए एसडीओपी आरसी भाकर के नेतृत्व में निरीक्षक राणापुर थाना प्रभारी कैलाश चौहान, उनि प्रकाशचंद साठे, पारा चौकी प्रभारी उनि राजीवसिंह ओशाल, माछलिया चौकी प्रभारी सउनि विपन वर्मा, प्रआर सुरसिंह, आर भूपेंद्र तथा आर तेरसिंह अखडिया की टीम का गठन किया। इसके बाद 24 जून को एक युवक से बाइक 6244 चलाते पारा में देखा गया। चूंकि फरियादी रितेश ने बदमाशों के पास उक्त नंबर की बाइक होना टीम को अपने कथन में बताया था। इसी आधार पर बाइक चालक को चौकी पारा पर लाकर उससे बाइक के कागजात मांगे तो टालमटोल करने लगा। वहीं पुलिस ने वाहन के कागजात के लिए जांचने के लिए घर भेजा गया, लेकिन घर पर भी कागजात नहीं मिले। तब सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका साथी मोहन उर्फ मोनू पिता रामसिंह उर्फ रामसिंह खराड़ी, समीर उर्फ गुड्डु पिता केकडिया बामनिया निवासी भेरूपाड़ा सिंगाडिया फलिया थाना राजगढ़ जिला धार के साथ मिलकर बाइक चोरी की है व दिनांक 18 जून को रितेश के साथ लूट की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर रेमू उर्फ रेमलिया ने उसके साथी मोहन व समीर के साथ रितेश के साथ रजला व पारा के बीच दत्तीघाटी पर लूट करना कबूल किया। लेपटॉप व मोबाइल मोनू तथा समीर के पास होना बताया। तीनों आरोपियों को तलब कर पूछताछ की लेपटॉप व मोबाइल बरामद किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा अन्य साथियों सुनील पिता अमरसिंह निवासी चोबारा, कुंरवसिंह पिता सोमजी निवासी चोबारा तथा सरमिया पिता पांगला सिंगाड़ निवासी काछला थाना राजगढ़ के साथ ग्राम पारा में सौरभ कोठारी के यहां से 98 हजार रुपए नकदी तथा अशोक पिता सागरमल जैन निवासी पारा के यहां से 35 हजार रुपए नकदी, राणापुर बाजार से रात में दो बाइक तथा पारा कस्बे से 2 बाइक चोरी करना कबूल किया। इसी प्रकार राजगढ़ कस्बा बाजार से रात में 8 बजे मोनू व रेमलिया द्वारा ओपो कंपनी का मोबाइल तथा 14 जून को टिमायची रोड भानगढ़ सेमलियाटोडी की गजरीबाई पिता बाबूलाल से एक बैग व मोबाइल तथा उसके समस्त दस्तावेज लूट लिए गए थे, आरोपियों से उक्त लूट का माल बरामद किया गया है। इस पूछताछ में अब तक आरोपियों ने इनके साथियों के साथ ग्राम बेटमा जिला इंदौर से दो बाइक तथा राजगढ़ तथा धार से एक-एक बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। अभी तक आरोपियों से 3 बाइक, लूटे गए लेपटॉप, 3 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक महेशचंद जैन ने उक्त सफलता पर पुलिस टीम को बधाई देकर पुरस्कृत किए जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *